श्री मालवा कुल्मी पाटीदार श्रीराम मंदिर हनुमानगढ़ी न्यास रामघाट पर दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न हुआ। अन्नकूट की पूर्व संध्या पर ट्रस्ट की जनरल बैठक हुई। अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत एवं पुष्प सज्जा की गई। शाम 6:00 बजे श्रीराम दरबार को 56 छप्पन भोग लगाया गया।