झांसी: सदर बाज़ार के सिमरहा में एक दलित युवक के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आया, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Aug 23, 2025 सदर बाज़ार थाना क्षेत्र के सिमरहा में एक दलित युवक के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सामने आए इस वीडियो में, दबंग गजेंद्र यादव उर्फ गोलू एक दलित युवक को सरेआम बेरहमी से पीटता हुआ नज़र आ रहा है। वह लगातार एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ रहा है।