अशोकनगर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सोमवार को कलेक्टर साकेत मालवीय ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन की ऊंचाई निर्धारित मापदंडों के अनुसार सुरक्षित रूप से डाली जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न हो।