कुडू: कुड़ू प्रखंड: जय श्रीराम समिति के सदस्य ने रक्तदान कर मासूम की जान बचाई, पेश की मानवता की मिसाल
Kuru, Lohardaga | Sep 25, 2025 लोहरदगा में जय श्रीराम समिति कोर कमेटी सदस्य ओम महतो ने सदर अस्पताल ब्लड बैंक में गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक वर्षीय मासूम को खून देकर उसकी जान बचाई। बच्चे के शरीर में खून की गंभीर कमी थी। ओम महतो ने बिना देर किए ब्लड डोनेट कर मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि बच्चे को देखकर ऐसा लगा मानो वह मेरा ही अपना हो।