बाड़मेर: राउमावि सुरा चारणान स्कूल से लेपटॉप व अन्य उपकरण चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 7 मोटरसाइकिल भी जब्त
Barmer, Barmer | Aug 18, 2025 बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने सोमवार शाम 4:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना बाडमेर ग्रामीण द्वारा विशेष अभियान "ऑपरेशन खुलासा" के तहत बडी कार्यवाही की गई है। राजकीय उच्च माध्यमिक विघालय सुरा चारणान स्कुल से 3 कम्प्युटर, लेपटॉप व उपकरण चोरी की वारदात के सम्बन्ध मे दर्ज प्रकरण का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।