पिछोर: आयुष्मान आरोग्य मंदिर बाचरोंन में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का आगाज, महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित 15 दिवसीय पहल
जब नारी स्वस्थ होगी,तभी परिवार सशक्त बनेगा,इसी संकल्प के साथ आज बुधवार को दोपहर लगभग 1:00 आयुष्मान आरोग्य मंदिर,बाचरोंन पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की यह महत्वपूर्ण पहल 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी,एकमात्र लक्ष्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर और सशक्त समाज की नींव रखना है।