कोतमा: बिजुरी में वन परिक्षेत्र कार्यालय के बाहर दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही
Kotma, Anuppur | Jan 16, 2026 शुक्रवार को 5:30 बजे बिजुरी नगर में दूसरे दिन भी वन परिक्षेत्र कार्यालय के बाहर ट्रैक्टर चालक और मालिकों की हड़ताल जारी रही। इसके साथ ही वन विभाग कार्यालय के बाहर ट्रैक्टर खड़ी कर दिए जाने की वजह से जाम की स्थिति भी यहां निर्मित होती रही। वन परिक्षेत्र अधिकारी पर तानाशाही के आरोप लगाते हुए ट्रैक्टर मालिकों ने यह आंदोलन कर रखा है।