वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर बेमेतरा जिले में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने संबंधित अधिकारियों, नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को इस आयोजन को गरिमामय और उत्साहपूर्वक मनाने के निर्देश दिए हैं।