आरा: झंझरिया पुल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी पुलिस
Arrah, Bhojpur | Feb 12, 2024 बिहियां थाना क्षेत्र के झंझरिया पुल के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के द्वारा बताया गया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की शंका है। मामले की तहकीकात की जा रही है और मृत व्यक्ति के शव की पहचान का भी प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा सदर अस्पताल में ही रखा गया है।