प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के केसरिया केंद्र के नवनिर्मित दिव्य अनुभूति भवन का गुरुवार को केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा,ईश्वरीय विश्वविद्यालय के केसरिया केंद्र प्रभारी बीके मनोरमा बहन आदि ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान से जुड़े लोग एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।