गोपालगंज: भोजपुरवा गांव में नाले के पानी को लेकर मारपीट, एक ही परिवार के तीन लोग घायल
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव में नाला का पानी बहाने के विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पड़ोस के लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर एक ही परिवार के तीन लोगों को जख्मी कर दिया। इन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने पर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।