सहायक कृर्षि अधिकारी प्रभुलाल खटीक नें बुधवार शाम 5 बजे बताया कि भूपालसागर में पिछले 2 दिनों से बादलों की गरज और हल्की-मध्यम वर्षा ने मौसम को तो खुशनुमा बना दिया, मगर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में सूखने रखी खरीफ की मक्का, मूंगफली, ज्वार, सोयाबीन और ग्वार जैसी फसलें अब बारिश से खराब होने लगी हैं। देर से बोई फसलों के डूबने से बड़ा नुकसान तय माना जा रह