बांदा: देहात कोतवाली की पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकारी योजनाओं और सेवाओं को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
Banda, Banda | Nov 28, 2025 बांदा की देहात कोतवाली की पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान 5.0 के क्रम में शुक्रवार को अपने क्षेत्र के लामा गांव में पहुंचकर लोगों को जागरुक करते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, सरकारी सेवाओं, महिला अपराधों से संबंधित विभिन्न कानूनो, हेल्पलाइन नंबरों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। और बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में विस्तार से बताया।