अलीपुर: नीरज बवानिया गैंग के 2 बदमाश को स्पेशल सेल ने रोहिणी सेक्टर 11 से किया गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नीरज बवानिया गैंग के दो बदमाश को रोहिणी सेक्टर 11 से गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. स्पेशल सेल के डीसीपी राजीव रंजन सिंह ने सोमवार शाम बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा के भिवानी निवासी 25 वर्षीय रोहित और 23 वर्षीय देवेंद्र के तौर पर हुई है. डीसीपी ने बताया कि स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि नीरज बवानिया गैंग का दो बदमाश रोहिणी सेक्टर 11 स्थित जापानी पार्क के पास आने वाला है.सूचना मिलते ही टीम ने ट्रैप लगाया और वहां से रोहित और देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान दोनों बदमाशों ने फायरिंग की भी कोशिश की लेकिन दोनों को दबोच लिया गया. दोनों के पास से से दो पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुआ हैं.