इंदौर: कलेक्टर ने बुलाई आपदा प्रबंधन की बैठक, नगर निगम व पुलिस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
Indore, Indore | Mar 19, 2024 इंदौर में पिछले दिनों इंडस्ट्रीज हाउस में हुई आगजनी की घटना के बाद से जिला प्रशासन लगातार सावधानी बरत रहा है। कलेक्टर ने मंगलवार को आपदा प्रबंधन की बैठक बुलाई। बैठक में कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में आग बुझाने के लिए नई मशीन खरीदने व ड्राइवर और हेल्पर की भर्ती करने जैसे विषय पर चर्चा की गई।