इंदौर: लाखो का गमन करने वाले आरोपी को चंदन पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के अन्य साथी की तलाश जारी
Indore, Indore | Mar 19, 2024 इंदौर के चंदनगर थाने पर पिछले वर्ष सितंबर माह में लाखों के सामान का गमन करने की शिकायत फरियादी सतीश पांडे के द्वारा दर्ज कराई गई थी, जिस पर से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक रामचंद्र कालिया नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वही गिरफ्त में आए आरोपी के पवन मंत्री नामक साथी की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। वही इस मामले के दोनो आरोपी रिश्ते में ससुर दामाद है।