समाज कल्याण विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी ने पूरे बिहार राज्य में संचालित 101 बुनियाद केंद्रों में कॉमन सर्विस सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया. इस पहल का उद्देश्य समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के आवेदन की प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाना है. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क पदाधिकारी ने गुरुवार की शाम 05:00 बजे मिली.