Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
bhadohi.zeeup
No video available
3
ज्ञानपुर: परउपुर में सड़क हादसे में घायल हुए साइकिल सवार व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा शव
Gyanpur, Bhadohi
| Apr 20, 2024
परउपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ज्ञानपुर स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा है। पोस्टमॉर्टम हाउस में परिजनों के अलावा ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
#accident
#death
MORE NEWS
शासन के निर्देशानुसार 'बचपन बचाओ अभियान' के तहत आज जनपद भदोही में बाल श्रम के विरुद्ध एक प्रभावी कार्रवाई की गई। 'ऑपरेशन रक्षा' के अंतर्गत श्री शैलेश कुमार, जिलाधिकारी भदोही व श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही के संयुक्त निर्देशन में श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में थाना ए.एच.टी.यू. (AHTU) और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने काजीपुर स्थित कालीन बुनाई केंद्रों पर छापेमारी कर 04 बाल/किशोर श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। छापेमारी का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं जन-जागरूकता है। @Uppolice @adgzonevaranasi @digmirzapur
Bhadohi, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026
#SP_Bhadohi के कुशल निर्देशन व #ASP_Bhadohi के प्रभावी पर्यवेक्षण में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपने थाना क्षेत्र में किया जा रहा पैदल गश्त। गश्त के दौरान संदिग्ध वस्तुओं/व्यक्तियों/वाहनों की जा रही सघन चेकिंग #Footpatrolling
Bhadohi, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026
पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना गोपीगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जी.टी. रोड सर्विस लेन (गेराई पावर हाउस के पास) से शराब तस्करी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की 114 पेटियों में कुल 1005 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग ₹11 लाख), महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर, मॉडिफाइड पानी का टैंकर, एक मोबाइल फोन एवं नकद रुपये बरामद किए गए। ◆ अपराध करने का तरीका गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अवैध शराब की तस्करी के लिए अत्यंत शातिर एवं सुनियोजित तरीका अपनाया गया था। पुलिस जांच में पता चला कि तस्करों ने पानी के टैंकर को विशेष रूप से मॉडिफाई (Modified) कराया था, ताकि बाहरी तौर पर वह पूरी तरह सामान्य पानी का टैंकर दिखाई दे और किसी को संदेह न हो। टैंकर के अग्रिम (फ्रंट) हिस्से में गुप्त चैम्बर (Secret Chamber) बनाकर उसमें बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब भरी जाती थी, जबकि पिछले हिस्से में पानी भरा जाता था। टैंकर के पीछे लगे आउटलेट/वाल्व को खोलने पर केवल पानी निकलता था, जिससे चेकिंग के दौरान प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता था कि टैंकर में केवल पानी ही भरा है। इसी तकनीक का लाभ उठाकर अभियुक्त विभिन्न जनपदों एवं राज्यों के रास्ते बिना किसी संदेह के अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते थे। थाना गोपीगंज पुलिस द्वारा गहन जांच, सतर्कता एवं सूक्ष्म निरीक्षण के दौरान टैंकर के गुप्त चैम्बर का पता लगाया गया, जहां से 1005 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग ₹11 लाख) बरामद की गई। तस्करी में प्रयुक्त ट्रैक्टर एवं मॉडिफाइड पानी का टैंकर भी पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। @Uppolice @adgzonevaranasi
Bhadohi, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026
पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना गोपीगंज पुलिस द्वारा की गई सघन चेकिंग एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गोपीगंज पुलिस टीम ने एक ट्रैक्टर एवं पानी के टैंकर की तलाशी के दौरान उसमें छिपाकर ले जाई जा रही 114 पेटी (कुल 1005 लीटर कीमत करीब 11 लाख ) अवैध अंग्रेजी शराब,बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है तथा उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। भदोही पुलिस जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी एवं संगठित अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील की गई कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या तस्करी की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाईट @Uppolice @adgzonevaranasi @digmirzapur
Bhadohi, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026
#SPbhadohi श्री अभिनव त्यागी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए। @Uppolice @adgzonevaranasi @digmirzapur https://t.co/PcnLMfY4F2
Bhadohi, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026