झांसी: बिजली बिल बकाया पर बड़ी कार्रवाई, रक्सा कस्बे में 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, 3 लाख रुपए की वसूली
Jhansi, Jhansi | Aug 28, 2025 रक्सा कस्बे में विद्युत विभाग ने राजस्व वसूली अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 50 से अधिक बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। विभाग को इस कार्रवाई में लगभग 3 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। बाजना बिजली घर के अवर अभियंता रामकुमार वर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। टीम ने राजपुर रोड और पुनावली रोड के बाजार क्षेत्र में कार्रवाई की।