लाडपुरा: थेकड़ा पुलिया पर ट्रैफिक पुलिस नदारद, डेढ़ घंटे तक शिवपुरी धाम के पास सड़क पर रहा जाम, स्थानीय युवाओं ने संभाली व्यवस्था
Ladpura, Kota | Jul 20, 2025 कोटा। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शनिवार को थेकड़ा पुलिया स्थित शिवपुरी धाम के पास करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही, लेकिन मौके पर एक भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। सड़कों पर वाहन रेंगते रहे, लोग परेशान होते रहे और ट्रैफिक पुलिस गायब रही। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह इलाका पहले से ही ट्रैफिक प्रेशर वाला