झांसी: स्टेशन पर शिवराज सिंह ने कहा, बिहार में जनता की बात हो रही थी, राहुल भैया SIR ले आए, अब ममता की बारी
Jhansi, Jhansi | Nov 25, 2025 झांसी में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा-कांग्रेस जिसके भी साथ जाती है, उसका राजनीतिक भविष्य बर्बाद होना तय है। बिहार में जनता के मुद्दों पर चर्चा चल रही थी, लेकिन राहुल भैया SIR और वोट चोरी लेकर आ गए। कांग्रेस सबको ले डूबी है, अब ममता की बारी है।