झाबुआ: झाबुआ में जन्म कल्याणक महोत्सव में भगवान को पालने में झुलाकर महाआरती की गई
Jhabua, Jhabua | Mar 26, 2025 झाबुआ के नेहरू मार्ग पर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रावकों ने श्री जी काअभिषेक व शांति धारा की। पश्चात समाज की महिलाओंद्वारा सामूहिक रूप से पूजन कर धर्म की प्रभावना की।तीर्थकर भव्य जीवों के कल्याण के लिए इस धरती परअवतरित होते हैं । इसलिए भगवान का जन्म कल्याणकमनाया जाता है।