लाडपुरा: कोटा में चाकू की नोक पर लोगों को लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार, पिता से बेटी के लिए फल लेने के दौरान छीने थे मोबाइल और रुपए
Ladpura, Kota | Jul 30, 2025 कोटा शहर के अनंतपुरा थाना पुलिस ने चाकू की नोक पर लूट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। बाइक सवार दोनों बदमाशों ने फल लेने जा रहे एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर मोबाइल और रुपए छीने थे। घायल हालत में व्यक्ति को कोटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने 24 घंटे में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर बापर्दा कोर्ट में पेश किया।