ग्राम पंचायत रामगुड़ा में नवीन सामुदायिक भवन एवं सीसी सडक निर्माण का शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने लोकार्पण किया। गौरतलब है कि कि लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कन्या पूजन एवं मां सरस्वती के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया दरअसल शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने शुक्रवार दोपहर 1:45 पर सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी ।