जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिवार को आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। शुक्रवार की दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव तहसील के ग्राम करमीटिकरा निवासी शिवनिया सिदार की 12 जून 2025 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद मृतक के निकटतम वारिस पिता