अमरोहा: अमरोहा न्यायालय ने जिला शिक्षा अधिकारी, महिला टीचर सहित 7 लोगों पर फर्जीबाड़े का मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश
Amroha, Amroha | Jun 4, 2025 अमरोहा शहर निवासी आरटीआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष मनु शर्मा ने अमरोहा जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कहा था कि 4 जुलाई से 14 अगस्त 2016 तक बिना किसी कार्य किया शिक्षा विभाग को धोखा देकर अमरोहा शहर निवासी महिला टीचर वर्षा गुप्ता ने इलाज संबंधित दस्तावेजों के आधार पर 42 दिन का वेतन हड़पने और सरकारी धन गवन करने के लिए गर्भपात अवकाश प्राप्त किया था।