कड़ाके की ठंड से दुमका में जन जीवन अस्त व्यस्त है। शाम होते ही लोग अपने आप को घरों में बंद कर ले रहे है। इसके बाबजूद कुछ लोग ऐसे भी है जो मजबूरी में खुली आसमान के नीचे रात बिताने को विवश है। ऐसी स्थिति में समाजसेवी सुमित पटवारी ने आज बुधवार को रात 8.30 बजे के करीब दुमका रेलवे स्टेशन परिसर सहित विभिन्न चौक चौराहों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।