कर्वी: नेपाल से कुंभमेले में चित्रकूट आए 56 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
नेपाल से कुंभमेले में चित्रकूट दर्शन करने आए 56 वर्षीय अधेड़ श्रद्धालु पास्पत प्रसाद पुत्र जलेश्वर महतो नि०नेपाल की बुधवार की रात्रि 10:30 बजे अचानक मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि वह चित्रकूट दर्शन करने के बाद वापस जाने के लिए चित्रकूट कर्वी रेलवे स्टेशन पहुंचे,तभी यह हादसा हो गया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का आज गुरुवार की दोपहर 3:30 बजे पीएम कराया है।