बांका जिले के विभिन्न काली मंदिरो में स्थापित मां काली की प्रतिमा का गुरुवार की शाम करीब 6 बजे ढोल बजा के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान विसर्जन जुलूस में मां काली की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां मां काली को लोगों ने नम आंखों से विदाई देते हुए कहा है मां काली फिर जल्दी आना। विषर्जन जुलुस में पुलिस पदाधिकारी भी साथ थे।