कैंपियरगंज: जसवल-सिसई घाट में अवैध मिट्टी खनन की पैमाइश जारी, जांच रिपोर्ट पर अधिकारी बोलने से बच रहे, मिलीभगत की आशंका
पीपीगंज और सहजनवा थाना क्षेत्र के जसवल व सिसई घाट पर राप्ती नदी के किनारे पिछले कई महीनों से बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन चल रहा था। इसमें लगभग दो दर्जन बिना नंबर प्लेट के डंपर और पोकलेन मशीनें लगी थीं। 19 दिसंबर को एक डंपर की टक्कर से एक युवक घायल हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।