चंदिया नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर खुलेआम घूम रहे मवेशी अब आमजन के लिए बड़ी मुसीबत बनते जा रहे हैं। मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक मवेशियों के जमघट के कारण राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।