महिलाओं में होने वाले जानलेवा सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) की रोकथाम के लिए झारखंड सरकार आगामी फरवरी 2026 से राज्यव्यापी विशेष टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एक दिवसीय महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।.