मझगवां के तुर्रा गांव निवासी किसान जीवनलाल सिंह पैदल अपने खेत जा रहा था । जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा अज्ञात वाहन ठोकर मारते हुए भाग गया । एक्सीडेंट में घायल किसान जीवनलाल को परिजन मझगवां थाने लेजर रिपोर्ट की और अस्पताल ले गए । प्राथमिक दवा इलाज के बाद शुक्रवार की रात 11 बजे जीवनलाल को सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।