सर्किट हाउस के समीप पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से किया गया हमला, जिला अस्पताल में उपचार जारी
सतना के सर्किट हाउस के पास पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला हो गया है,घायल युवक नजीराबाद निवासी इमरान खान बताया जा रहा है,घायल ने बताया कि शुक्रवार की शाम जब वह अपने कुछ दोस्तो के साथ सर्किट हाउस की तरफ जा रहा था तभी सर्किट हाउस के पास एक चाय की दुकान के सामने सहजान नाम के युवक ने अपने चार पांच साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया है।