सारंगपुर: आगामी त्योहारों पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए सारंगपुर में पुलिस प्रशासन का संयुक्त फ्लैग मार्च
राजगढ़ अतिरिक्त अधीक्षक आलोक शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को शाम करें 5:00 बजे सारंगपुर में थाने से लेकर में मार्केट गांधी चौक सराफा बाजार भेरू दरवाजा होते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया। जहां आगामी त्योहारों पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। जिसमें एसडीएम रोहित बम्होरे ,तहसीलदार आकाश शर्मा एसडीओपी अरविंद सिंह थाना प्रभारी आकांक्षा हाडा रहे ।