मंसूरचक थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए मंसूरचक अस्पताल लाया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया है