आरा: सदर अस्पताल से हिर्दय रोग से जुड़े तीन बच्चो को गुजरात के अहमदाबाद इलाज के लिए भेजा गया
Arrah, Bhojpur | Feb 21, 2024 बाल हृदय योजना के तहत भोजपुर जिला के तीन बच्चों के आपरेशन के लिए श्री सत्य साईं अस्पताल, अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया। बाल हृदय योजना राज्य सरकार के सात निश्चय योजना में से एक है। इस योजना के तहत आज सदर अस्पताल से तीन बच्चो को अहमदाबाद भेजा गया। डीडीसी विक्रम विरकर के द्वारा जानकारी दी गई।