बारा: देवरी गांव में घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव,मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
मामला घूरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव का है,जहां पर खीरी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का विवाह घूरपुर क्षेत्र के देवरी गांव में सन 2021 में हुआ था, जबकि विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया,मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को मामले की तहरीर दी है,पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।