बागपत: गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने प्रभारी मंत्री से की मुलाकात
Baghpat, Bagpat | May 23, 2025 भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को करीब 2:00 बजे कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए बागपत के प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी को मलकपुर मिल का बकाया गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। भारतीय किसान यूनियन ( प्रधान) राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संजीव दांगी ने बताया कि मलकपुर गन्ना मिल किसानों का समय से भुगतान नहीं कर रहा है