सूरजपुर: सूरजपुर के वार्ड 1 गोपालपुर में नाली नही होने से वार्डवासी हो रहे परेशान, जलभराव बना मुसीबत
सूरजपुर नगरपालिका के वार्ड क्रमांक एक गोपालपुर में नाली न होने के कारण लगभग 15 से 20 घरों के लोग जलभराव होने से परेशान हो रहे हैं वार्ड के पार्षद अजय सिंह सहित लोगो ने इस समस्या को कई बार नगरपालिका अध्यक्ष के पास रखा लेकिन नाली निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की गई है जो बरसात में लोगो के लिए मुसीबत बन गया है।