परसिया: रावनवाडा रोड बीजी साईडिंग में बस और पिकअप की टक्कर, 4 घायल, 2 की हालत गंभीर
परासिया से रावनवाडा मार्ग पर बीजी साईडिंग में सोमवार को साढे बारह बजे के आसपास बस और पिकअप छोटा हाथी की आमने सामने की भिडंत हो गई। इस भिडंत में पिकअप में सवार चार लोगों को चोटे आई। घायलों को तत्काल परासिया अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को 2 बजे छिंदवाडा रिफर कर दिया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर है।