खेकड़ा: दोघट में पूर्व प्रधान पति के हत्यारोपी पर ₹25,000 का इनाम घोषित, पुलिस शामली समेत अन्य जिलों में कर रही तलाश
दोघट कस्बे में विक्की उर्फ विवेक की हत्या के मामले में नामजद आरोपी प्रिंस पर ₹25000 का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस उसकी तलाश में शामली सहित अन्य जनपदों में भी दबिश दे रही है। मृतक की पत्नी और पूर्व प्रधान बबली ने थाना प्रभारी दोघट से मिलकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। यह घटना 4 दिन पूर्व दोघट कस्बे के धूम सिंह फार्म हाउस में हुई थी। बहावड़ी