आगर बडौद मार्ग पर बिजली ग्रीट के समीप आज रविवार रात्रि 9 बजे के लगभग एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक जफर हादसे में घायल हो गया।राहगीरों द्वारा घायल को बडौद के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर घायल हुवे युवक का डॉक्टर द्वारा उपचार किया गया है