बगोदर: चौधरीबांध के प्रवासी मजदूर का शव ओडिशा से पैतृक गांव पहुंचा, गांव में छाया मातम
बगोदर थाना क्षेत्र के चौधरीबांध पंचायत के कोडाडीह गांव के प्रवासी मजदूर विनेश्वर यादव का बिते दिनों ओडिशा के बालेश्वर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गया था।जिसका शव बुधवार को पैतृक गांव कोडाडीहा पहुंचा।शव पहुंचते ही परिजनो की चित्कार से गांव का महौल गमगीन हो गया।वही सुचना मिलने पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो मृतक के घर पहुंचकर शोक सवेदना व्यक्त किये।