झांसी: झांसी GRP की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार की अवैध शराब के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर को झांसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया
Jhansi, Jhansi | Feb 19, 2026 झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए जीआरपी झांसी की टीम ने एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है। गुरुवार को की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पकड़े गए तस्कर की पहचान नरेंद्र कुशवाहा, निवासी दतिया मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।