बूंदी: शहर के लाल बत्ती चौराहे पर लाल बत्ती खराब होने से मनमानी तरीके से दौड़ रहे हैं वाहन, कभी भी हो सकती है बड़ी घटना
Bundi, Bundi | Jun 22, 2025 शहर के जिला कलेक्ट्रेट रोड के पास लाल बत्ती चौराहा है। यहां पर कई दिनों से लाल बत्ती खराब है लाल बत्ती खराब होने से वहां मनमानी तरीके से दौड़ रहे हैं जिससे कभी भी अप्रिय घटना घटित हो जाती है और वाहन चालक लड़ जाते हैं। लाल बत्ती खराब होने के बावजूद भी यहां पर यातायात पुलिस की तैनाती नहीं है और नगर परिषद द्वारा कोई कार्रवाई की जा रही है।