गाजीपुर में छठ पर्व की पूर्व संध्या पर गंगा घाटों पर खूब रौनक देखने को मिल रही है। व्रती महिलाओं के साथ-साथ कई किन्नर समुदाय के लोग भी इस बार सूर्योपासना के इस महापर्व में शामिल हुए हैं। लोकमंगल और समाज की भलाई के लिए किन्नरों ने भी व्रत रखकर वेदिका की पूजा की।श्रद्धा और आस्था के इस महापर्व में घाटों पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।