चूरू: सरदारशहर के खेत में बैठे किसान परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, तीन गंभीर घायलों को चूरू अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Dec 3, 2025 चूरू जिले के सरदारशहर थाना क्षेत्र में पारिवारिक जमीन विवाद के चलते किसान और उसके परिवार पर लाठी, डंडा व कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात में 9 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया। सरदारशहर के वार्ड संख्या 35 निवासी घायल 50 वर्षीय शरीफ काजी ने घटना के सम्बंध में जानकारी दी।