निघासन: रन नगर गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस ने चारों के खिलाफ दर्ज किया मामला
तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर गांव निवासी पीड़िता अरवजीत कौर पत्नी गोपी सिंह की ननंद सिमरजीत कौर और देवर राजवीर सिंह घर के बाहर गाली गलौज कर रहा था। विरोध करने पर राजवीर सिंह, मलकीत सिंह, रणजीत सिंह व अर्जुन सिंह ने घर में घुसकर पीड़िता और उसके भाई की जमकर पिटाई कर दी है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।