भानपुरा नगर में संयुक्त माली समाज के संगठन राष्ट्रीय फुले ब्रिगेट टीम भानपुरा द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नगर के दो शासकीय विद्यालयों—शासकीय प्राथमिक विद्यालय चेनपुरिया एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय चंबल चौराहा—में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई।